जीव विज्ञान के अद्भुत तथ्य : 20 facts about Biology in Hindi

स्वागत हैं आपका जीव विज्ञान के रहस्यमई दुनिया में, जहां पर आपको मिलेंगे जीव विज्ञान से जुड़े अद्भुत तथ्य - Gk Underline Study पर हम आपको नए-नए साइंटिफिक फैक्ट से अवगत करा रहे हैं और यह सीरीज आगे भी चलता रहेगा अगर इसका नोटिफिकेशन आप सबसे पहले पाना चाहते हैं तो फेसबुक या व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें। तो चलिए आज के साइंटिफिक फैक्ट जीव विज्ञान के अद्भुत तथ्य के बारे में जानते हैं। जीव विज्ञान का तथ्य क्या है?

परिचय : जीव विज्ञान के अद्भुत तथ्य 

जीव विज्ञान शब्द से ही पता चलता है कि यह जीवन के अध्ययन का विज्ञान है जहां पर हम जीवन की बनावट, कार्य प्रणाली , वृद्धि एवं विकास , उत्पत्ति , और वितरण का अध्ययन करते हैं। इस विज्ञान के अंतर्गत हम आपको जितने भी तथ्य बताने वाले हैं वह सिर्फ हमें जीवन के रहस्यों को समझने में मदद नहीं करते हैं बल्कि हमें प्रकृति की अद्भुत का भी एहसास कराती है आईए जानते हैं जीव विज्ञान के कुछ अद्भुत और रोमांचक तथ्यों के बारे में । 


1. डीएनए की लंबाई:

DNA ( डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड ) के बारे में आप जीव विज्ञान में भली भांति अध्ययन किए होंगे और इसके विशेषताओं के बारे में जानते होंगे इससे जुड़ा एक फैक्ट है की  अगर मनुष्य शरीर के सभी डीएनए की लंबाई को एक साथ  जोड़ दिया जाए तो उसकी लंबाई इतना ज्यादा अधिक हो जाएगा कि वह सूर्य से प्लूटो तक की दूरी को 17 बार पार कर सकती है । है ना हैरान करने वाली तथ्य - शेयर करो 


2. तितलियों का स्वाद परखना :

आपको जानकर हैरानी होगी की तितलियां मनुष्य की तरह किसी भी चीज का स्वाद अपने जीभ के माध्यम से पता नहीं करती है । बल्कि वह अपने पैरों के माध्यम से स्वाद का अनुभव करती है उसके पैरों में एक विशेष बनावट या अंग होता है जिसे रिसेप्टर्स कहते हैं । और तितलियां इसका उपयोग भोजन की पहचान करने में भी करता है।


3. कुत्तों की सूंघने की क्षमता:

अगर कोई कुत्ता आपको सूंघता है तो आप चौकन्ने हो जाए क्योंकि कुत्ता आपके स्वभाव के बारे में जानना चाहता है । मैं यहां पर इसे इसीलिए लिंक करके बताया क्योंकि कुत्तों में जो सुनने की क्षमता है वह इंसानों से 10000 से लेकर 100000 * अधिक होता है वह सूंघकर ही किसी व्यक्ति के अंदर के बीमारी , भोजन और यहां तक की इंसानों के भावनाओं का भी पता लगा सकता है । 


4. जेलीफिश की अमर होने का वरदान:

जीव विज्ञान की दुनिया में एक ऐसे भी जेलीफिश है जिसे अमर होने का वरदान प्राप्त हुआ है मेरे कहने का मतलब है ट्युरिटोप्सिस डोर्नेई (Turritopsis dohrnii) नामक एक जेलीफिश है जिसे "अमर जेलीफिश" के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह अपने जीवन चक्र को जब चाहे पुनः शुरू कर सकता है और अनिश्चितकाल के लिए जीवित रह सकता है । 


5. पेड़ की उम्र:

इस संसार में जहां तक खोज हुई है एवं जानकारी मिली है उसके हिसाब से सबसे पुराना जीवित पेड़ "मथुसलह" (Methuselah) पाइन का एक वृक्ष है, जिसकी उम्र लगभग 4,850 साल है और यह कैलिफोर्निया में स्थित है।


6. गिरगिट का रंग बदलना:

सभी ने कहीं ना कहीं इन वाक्यों का प्रयोग अपने दिनचर्या में किया ही होगा कि वह गिरगिट की तरह रंग बदल लिया इसके बारे में फैक्ट है की गिरगिट जो है वह वातावरण के अनुसार अपना रंग बदलते रहता है इसका कारण है कि वह इस परिवर्तन से शिकारी से बचा रहता है एवं अपने परिवेश में घुलने-मिलने में मदद मिलती है। 



7. ब्लू व्हेल का दिल:

इंसान की तुलना में ब्लू व्हेल का दिल इतना बड़ा होता है कि उसमें एक छोटी कार समा सकती है। इसका वजन लगभग 400Kg (882 पाउंड) होता है।


8. मानव शरीर की कोशिकाएँ:

मानव शरीर जिससे बना है उसकी छोटी इकाई कोशिका ही है तो स्वाभाविक है कि मानव शरीर में कोशिकाएं की संख्याएं अनगिनत के आसपास होगी जो कि लगभग 37.2 ट्रिलियन कोशिकाएँ है। ये कोशिकाएँ विभिन्न प्रकार की होती हैं और शरीर के अलग-अलग कार्यों को पूरा करती हैं।


9. तारामछली का पुनर्जनन:

तारामछली मत्स्यप्राणी में एक ऐसे जीव हैं जो अपने खोए हुए अंगों को पुनः उगा सकती है। यदि इसकी एक बांह कट जाती है, तो वह इसे पुनः विकसित कर सकती है।


10. आर्चिड फूल का छलावा:

यह तो अलग ही लेवल का फैक्ट है कि कुछ आर्चिड फूल मादा मधुमक्खियों के जैसा रूप रंग और गंध का अनुकरण करते हैं ताकि नर मधुमक्खियाँ उन्हें परागण करें।


11. ऑक्टोपस का दिल:

ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं। जिसमें एक दिल पूरे शरीर में रक्त पंप करता है, जबकि बाकी दो दिल गलफड़ों में रक्त पंप करते हैं।


12. पेंग्विन का प्रेम:

पेंग्विन का प्रेम , सतयुग का प्रेम है जो अपने साथी के प्रति बेहद वफादार होते हैं। वे हर साल अपने साथी के पास वापस आते हैं और जीवन भर साथ रहते हैं।


13. तिलचट्टे की सहनशक्ति:

तिलचट्टों की सहनशक्ति को मानना पड़ेगा क्योंकि तिलचट्टे बिना सिर के भी एक सप्ताह तक जीवित रह सकता है। इसका कारण यह है कि यह शरीर के अन्य भागों से भी सांस ले सकता है।


14. विद्युत् उत्पन्न करने वाली मछली:

इलेक्ट्रिक ईल मछली अपने शरीर के माध्यम से 600 वोल्ट तक का बिजली उत्पन्न कर सकती है। जो इन्हें शिकार करने और बचाव में मदद करता है।


15. इंद्रधनुष का निर्माण:

आप कभी ना कभी कुछ ऐसी मछलियां और पंछी को देखे होंगे इसके पंखों या त्वचा पर इंद्रधनुष के सभी कलर छपे होते हैं ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि उनके पंखों या त्वचा पर प्रकाश के परावर्तन और अपवर्तन की घटना हो जाती है।


16. चींटियों की संगठन क्षमता:

चीटियां में संगठन की क्षमता अलग ही लेवल की होती है चींटियाँ बहुत ही संगठित होती हैं। वे जटिल समाजिक संरचनाएँ बनाती हैं और अपने बस्तियों में भोजन एकत्रित करने, घर निर्माण करने और बचाव करने के लिए काम करती हैं।


17. बगुले की सूंघने की क्षमता:

बगुले का सूंघने की क्षमता इतनी तेज होती है कि वह पानी में मौजूद छोटे से छोटे जीवों को भी सूंघ सकता है। और उसे अपने भोजन के रूप में ग्रहण करता है।


18. पानी की जरूरत:

इस पृथ्वी पर कुछ ऐसे जीव हैं जैसे कि कंगारू ,चूहा जिसे पानी की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि वह अपने भोजन से ही आवश्यक पानी को प्राप्त कर लेता है ।


19. अमर वृक्ष:

कुछ वृक्ष, जैसे कि पीपल का वृक्ष, बहुत ही लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। वे अपने जड़ों से नए पेड़ उगाकर अपने जीवन को अनिश्चित काल तक बढ़ा सकते हैं।


20. मानव मस्तिष्क:

मानव मस्तिष्क में लगभग 100 अरब न्यूरॉन्स होते हैं, जो लगभग 1 क्वाड्रिलियन (10^15) सिनेप्सिस के माध्यम से जुड़े होते हैं। यह जटिलता हमें सोचने, समझने और याद रखने की क्षमता प्रदान करती है।


निष्कर्ष:

जीव विज्ञान के अद्भुत तथ्य हमें जीवन की जटिलता और विविधता का एहसास कराती हैं। ये तथ्य हमें प्रकृति की अनूठी रचनाओं और जीवों की अद्वितीय क्षमताओं के बारे में जागरूक करते हैं। जीव विज्ञान के अध्ययन से हम न केवल जीवन के रहस्यों को समझ सकते हैं, बल्कि अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर इसे संरक्षित करने में भी मदद कर सकते हैं। इन तथ्यों को जानकर हम प्रकृति की सुंदरता और उसकी अद्भुत क्षमताओं का सम्मान कर सकते हैं।

हमसे जुड़े रहने के लिए आप व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं या फेसबुक पेज को भी ज्वाइन कर सकते हैं लेटेस्ट अपडेट के लिए, धन्यवाद 🙏

_____________×××_______________



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Join
WhatsApp Logo