Class 11 Physics Chapter 3 Question Answer in Hindi || सरल रेखा में गति सभी महत्वपूर्ण अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

सरल रेखा में गति चैप्टर से संबंधित निम्नलिखित Topic इस पोस्ट में इंक्लूड किया गया है 

  • Class 11 Physics Chapter 3 Questions Answers in Hindi
  • Class 11 Physics Chapter 3 Notes Hindi 
_____________________________________

सरल रेखा में गति सभी महत्वपूर्ण 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 


प्रश्न 1. स्थिति विज्ञान या स्थितिकी किसे कहते हैं ?
उत्तर— स्थिति विज्ञान या स्थितिकी यांत्रिकी की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत विरामावस्था की वस्तुओं का अध्ययन किया जाता है ।

प्रश्न 2. गति विज्ञान या गतिकी किसे कहते हैं ?
उत्तर—गति विज्ञान या गतिकी यांत्रिकी की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत गत्यावस्था की वस्तुओं का अध्ययन किया जाता है । इसके भी दो भाग हैं— (क) शुद्ध गतिकी और (ख) उचित गतिकी ।

प्रश्न 3. शुद्ध गतिकी क्या है ?
उत्तर— शुद्ध गतिकी यांत्रिकी की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत वस्तु की गति के कारण को ज्ञात किए बिना ही उसकी गति का अध्ययन किया जाता है

प्रश्न 4. उचित गतिकी क्या है ?
उत्तर—उचित गतिकी यांत्रिकी की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत किसी वस्तु की गति के कारणों सहित अध्ययन किया जाता है। इसमें वेग और त्वरण की धारणा महत्त्वपूर्ण होती है ।

प्रश्न 5. गति क्या है ?
उत्तर—समय के साथ किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन होना गति कहलाता है ।

प्रश्न 6. गतिशील या गतिमान वस्तु क्या है ?
उत्तर—जब कोई वस्तु गत्यावस्था में होती है तो उसे गतिशील या गतिमान वस्तु कहते हैं

प्रश्न 7. बिन्दु वस्तु क्या है ?
उत्तर - यदि गतिशील वस्तु द्वारा तय की गयी दूरी वस्तु के आकार से बहुत अधिक हो तो उसे बिन्दु वस्तु कहते (मानते) हैं।

प्रश्न 8. एकविमीय गति क्या है ?
उत्तर- जब कोई वस्तु एक सरल रेखा में गति करती है तो उसकी गति को एक विमीय गति कहते हैं । इसे ऋजुरेखीय गति भी कहते हैं। जैसे— रेलवे ट्रैक पर जाती हुई रेलगाड़ी की गति, सीधी सड़क पर चलती हुई कार की गति आदि । इस स्थिति में ग्राफ के X- अक्ष को इसके समानांतर लेने पर समय के साथ मात्र x-निर्देशांक ही परिवर्तित होता है । 

प्रश्न 9. द्विविमीय गति क्या है ?
उत्तर- जब कोई वस्तु किसी समतल पर गति करती है तथा उसकी पार्श्व गति होती है, तो उसे द्विविमीय गति कहते हैं। जैसे—जमीन पर रेंगते हुए कीड़े की गति, नदी पर नाव की गति, वृत्तीय गति आदि । इस स्थिति में वस्तु के XY-समतल में गति करने से समय के साथ x-निर्देशांक और y-निर्देशांक परिवर्तित होते हैं ।

प्रश्न 10. त्रिविमीय गति किसे कहते हैं ?
उत्तर- जब कोई वस्तु आकाश में गति करती है तो उसकी गति को त्रिविमीय गति कहते हैं। जैसे— वायुयान, उड़ती हुई पतंग या चिड़िया की गति, गैस के अणुओं की गति आदि । इस स्थिति में वस्तु के तीनों निर्देशांक x-निर्देशांक, y-निर्देशांक तथा 2- निर्देशांक परिवर्तित होते हैं ।




प्रश्न 11. विस्थापन क्या है ?
उत्तर—एक विशेष दिशा में गतिशील वस्तु की स्थिति परिवर्तन को उसका विस्थापन कहते हैं । अथवा, एक विशेष दिशा में वस्तु द्वारा तय की गयी दूरी को उसका विस्थापन कहते हैं। यह एक सदिश राशि है। S.I. पद्धति में इसका मात्रक मीटर होता है। किसी वस्तु का विस्थापन दो विभिन्न समयों पर उसके स्थिति निर्देशांकों के अन्तर के बराबर होता है ।

प्रश्न 12. दूरी क्या है ?
उत्तर- किसी दिए गए समयान्तराल में वस्तु द्वारा तय की गयी पथ की लम्बाई को दूरी कहते हैं। यह एक अदिश राशि है। इसका मात्रक मीटर है। जैसे— यदि कोई वस्तु वृत्तीय गति कर रही है तो एक चक्कर के बाद अपनी पूर्वावस्था में आ जाती है, तो उसका विस्थापन शून्य, किन्तु इसके द्वारा तय की गयी दूरी वृत्त की परिधि के बराबर होती है ।

प्रश्न 13. वेग क्या है ?
उत्तर- गतिशील वस्तु के विस्थापन की दर को उसका वेग कहते हैं । अथवा, एक निश्चित दिशा में वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गयी दूरी को उसका वेग कहते हैं। इसके मात्रक मीटर/सेकेंड तथा विमीय सूत्र [LT^-1 ] हैं। यह एक सदिश राशि है ।

प्रश्न 14. चाल क्या है ?
उत्तर- किसी गतिशील वस्तु के स्थिति परिवर्तन की दर को उसकी चाल कहते हैं। अथवा, किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गयी दूरी को उसकी चाल कहते हैं। यह एक अदिश राशि है। इसके मात्रक मीटर/सेकेंड तथा विमीय सूत्र [L * T ^ - 1] हैं ।

प्रश्न 15. एक समान गति क्या है ? 
उत्तर—जब कोई वस्तु सदैव उसी दिशा में समान समयान्तराल में समान दूरी तय करती है तो उसकी गति एक समान गति कहलाती है।

प्रश्न 16. एक समान वेग क्या है?
उत्तर - जब समान समयान्तराल में किसी वस्तु का विस्थापन समान होता है, चाहे समयान्तराल छोटा भी क्यों न हो, उसका वेग एक समान वेग कहलाता है। जैसे किसी समांगी माध्यम में प्रकाश तथा ध्वनि का वेग एक समान वेग होता है|

प्रश्न 17. क्या एक समान गति में वस्तु की चाल उसके वेग के परिमाण के बराबर होती है ?
उत्तर- हाँ, एक समान गति में वस्तु की चाल उसके वेग के परिमाण के बराबर होती है|

प्रश्न 18. असमान गति क्या है ?
उत्तर – जब कोई वस्तु समान समयान्तरल में असमान दूरी तय करती है तो उसकी गति असमान गति कहलाती है । इस स्थिति में वस्तु के वेग को असमान (परिवर्ती) वेग तथा चाल को असमान (परिवर्ती) चाल कहते हैं।

प्रश्न 19. औसत वेग की परिभाषा दें ।
उत्तर- किसी दिए गए समयान्तराल में वस्तु के कुल विस्थापन और कुल समयांतराल के अनुपात को उसका औसत वेग कहते हैं ।

 प्रश्न 20. औसत चाल क्या है ?
उत्तर—किस दिए गए समयान्तराल में चली गयी कुल दूरी तथा कुल समयान्तराल के अनुपात को उसकी औसत चाल कहते हैं । सरल रेखा में गतिशील वस्तु का औसत वेग, औसत चाल के बराबर होता है किन्तु अन्य स्थितियों में औसत वेग सदैव औसत चाल से कम होता है क्योंकि कुल विस्थापन का परिमाण तय की गयी कुल दूरी से कम होता है ।

प्रश्न 21. तात्क्षणिक वेग की परिभाषा दें ।
उत्तर-असमान (परिवर्ती) गति में किसी क्षण पर वस्तु के वेग को उसका तात्क्षणिक (तात्कालिक) वेग कहते हैं ।

प्रश्न 22. एक समान ऋजुरेखीय गति की परिभाषा दें
उत्तर—जब कोई वस्तु एक सरल रेखा में एक समान गति करती है तो उसकी गति को एक समान ऋजुरेखीय गति कहते हैं

प्रश्न 23. वेग-समय ग्राफ क्या है ?
उत्तर- गतिशील वस्तु के वेग और समय के बीच खींचा गया ग्राफ वेग-समय ग्राफ कहलाता है । एक समान गति में वस्तु का वेग नियत होता है । अतः वेग-समय ग्राफ एक सरल रेखा होती है जो समय अक्ष के समान्तर होती है |

प्रश्न 24. स्थिति समय ग्राफ क्या है ? 
उत्तर—गतिशील वस्तु की विभिन्न क्षणों पर स्थिति और संगत के समय के बीच खींचा गया ग्राफ स्थिति-समय ग्राफ कहलाता है। एक समान गति में यह एक सरल रेखीय होती है। जो समय अक्ष से किसी कोण झुकी होती है। इसकी प्रवणता वस्तु के वेग के बराबर होती है।

प्रश्न 25. आपेक्षिक वेग की परिभाषा दें।
उत्तर - किसी गतिशील या स्थिर वस्तु के सापेक्ष दूसरी वस्तु का आपेक्षिक वेग वह है जिससे कि पहली वस्तु के सापेक्ष दूसरी वस्तु की स्थिति बदलती है


प्रश्न 26. त्वरण की परिभाषा लिखें । 
उत्तर—समय के साथ वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं । इसका मात्रक मीटर/सेकेंड 2 तथा विमीय सूत्र [LT-2] है ।

प्रश्न 27. एक समान त्वरण क्या है ?
उत्तर—जब समान समयान्तरल में वस्तु के वेग में समान परिवर्तन होता है तो उसक त्वरण एक समान त्वरण कहलाता है। इस स्थिति में वस्तु की गति एक समान त्वरित गति कहलाती है।

प्रश्न 29. असमान (परिवर्ती) त्वरण क्या है ?
उत्तर—जब समान समयान्तराल में वस्तु के वेग में असमान परिवर्तन होता है तो उसक त्वरण असमान (परिवर्ती) त्वरण कहलाता है । इस स्थिति में औसत तवरण और तात्क्षणिक त्वरण ज्ञात किया जाता है।

प्रश्न 30. औसत त्वरण की परिभाषा लिखें ।
उत्तर—किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की औसत दर को उसका औसत त्वरण कहते हैं 

प्रश्न 31. मंदन क्या है ?
उत्तर— ऋणात्मक त्वरण को मंदन कहते हैं। जब किसी वस्तु को ऊपर की तरफ फें जाता है तो उसका वेग घटने लगता है। इस स्थिति में उत्पन्न त्वरण ऋणात्मक होता है, ज मंदन कहते हैं ।

प्रश्न 32. क्या गुरुत्व के अधीन स्वतंत्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु की गति एक सम त्वरित गति होती है ?
उत्तर- हाँ, गुरुत्व के अधीन स्वतंत्रापूर्वक गिरती हुई वस्तु की गति एक समान व गति होती है ।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Join
WhatsApp Logo