GK Quiz Competition : Part - 01 प्राचीन इतिहास - पाषाण काल
प्राचीन इतिहास पाषाण काल चैप्टर का महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न जो कई प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा में पूछा गया है और आगे होने वाले बहुत सारे कॉम्पिटेटिव एक्जाम (ssc, railway, banking, state exam and other competative exam) में पूछे जाने की अधिक संभावना है सभी प्रश्नों के आंसर डिटेल में आपको इस ब्लॉक पोस्ट में पढ़ने को मिलने वाला है । इस gk quiz के सीरीज में हम आपको बहुत सारे gk questions से अवगत कराएंगे जो हिस्ट्री से रिलेटेड होगा । Stone age notes point by point |ancient history notes |
☑ प्राचीन इतिहास - पाषाण काल
➤ स्रोत के आधार पर इतिहास को तीन भागों में बांटा गया है 1. प्रागैतिहासिक - लिखित साक्ष्य नहीं है
2. आद्यऐतिहासिक - लिखित साक्ष्य है पर पढ़ा नहीं जा सका (हड़प्पा सभ्यता)
3. ऐतिहासिक - लिखित साक्ष्य है इसे पढ़ भी जा सका है । (वैदिक से आगे)
1. प्रागैतिहासिक - इतिहास का वह कालखंड जिसका केवल पुरातात्विक स्रोत मिला, लिखित स्रोत यानी साहित्यिक स्रोत नहीं मिला है उस कालखंड को प्रागैतिहासिक काल कहते हैं।
2. आद्यऐतिहासिक - इतिहास का वह कालखंड जिसका पुरातात्विक एवं साहित्यिक स्रोत उपलब्ध थे परंतु साहित्यिक या लिखित स्रोत को अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है उसे आद्यऐतिहासिक काल कहते हैं जैसे हड़प्पा सभ्यता
3. ऐतिहासिक - इतिहास का वह कालखंड जिनका साहित्यिक या लिखित एवं पुरातात्विक दोनों स्रोत उपलब्ध थे और इसे पढ़ा भी जा सका है वह कालखंड ऐतिहासिक काल कहलाता है। उदाहरण - वैदिक से आगे
☑ प्रागैतिहासिक काल - रॉबर्ट ब्रूशफुट
➤ वैश्विक स्तर पर 1820 में जर्गेनस थोमसन ने इसे तीन युग में बांटा ।
➤ भारतीय पुरातत्व के जनक अलेक्जेंडर कनिंघम को माना जाता है ।
1. पाषाण काल( stone age) - पत्थर का प्रयोग
2. कास्य युग ( bronze age) - कांसा धातु का प्रयोग
कांसा धातु एक मिश्र धातु है जो तांबा और टीन का मिश्रण है
3. लौह युग (iron age) - उत्तर वैदिक काल
☑ 1. पाषाण काल( stone age) -
➤ पाषाण काल (Stone Age) मानव इतिहास का सबसे प्रारंभिक काल है, जब मनुष्य ने पत्थरों का उपयोग औजार और हथियार बनाने के लिए किया। यह काल मानव सभ्यता की विकास यात्रा का पहला चरण है, जो लाखों वर्षों तक चला। इसे मानव इतिहास का वह दौर माना जाता है, जब मनुष्य शिकारी और संग्रहकर्ता के रूप में जीवन व्यतीत करता था।
2. मध्य पाषाण काल
3. नवपाषाण काल
1. पुरापाषाण काल (Paleolithic Age): यह सबसे प्रारंभिक काल है, जब मनुष्य ने गुफाओं में रहना शुरू किया और आग का आविष्कार किया। औजारों को खुरदरे पत्थरों से बनाया जाता था।
चरण - पूर्व पुरापाषाण, मध्य पुरापाषाण, उच्च पुरापाषाण
लक्षण / गुण - आंखेटक (शिकारी) , खाद्य संग्राहक ( खाद्य सामग्री एकत्रित करने वाला। ) , आदिमानव
औजार - क्वार्ट्ज़ाइट , शल्क, ब्लेड आदि
महत्वपूर्ण स्थल -
● अतिरमपक्कम (तमिलनाडु),
● हथनोरा (मध्य प्रदेश) से मानव खोपड़ी का प्रथम साक्ष्य
● भीमबेटका (मध्य प्रदेश) नर्मदा घाटी से चित्रकारी के
● मिर्जापुर
खोज - आग
2. मध्यपाषाण काल (Mesolithic Age): इस काल में पत्थर के औजार छोटे और तेज़ बनाए गए। मानव ने खेती और पालतू पशुओं का प्रारंभ किया।
लक्षण / गुण - आंखेटक (शिकारी) , खाद्य संग्राहक ( खाद्य सामग्री एकत्रित करने वाला। ) , पशुपालन की शुरुआत ,
सबसे पहला पालतू पशु कुत्ता था ।
औजार - माइक्रोलीट, सूक्ष्म पत्थर
महत्वपूर्ण स्थल -
● चोपानी मांडो (उत्तर प्रदेश) - मृत भांड के प्राचीन साक्ष्य,
● सरायनहराय (उत्तर प्रदेश)
● बागौर (राजस्थान)
● आदमगढ़ (मध्य प्रदेश) - पशुपालन के साक्ष्य प्राप्त हुए
खोज - आग का प्रयोग
3. नवपाषाण काल (Neolithic Age): इस काल में पत्थर के औजार और हथियार अधिक परिष्कृत हुए। कृषि का विकास हुआ और स्थायी बस्तियों की स्थापना की गई।
चरण - मध्य पाषाण एवं नवपाषाण को संक्रमण काल कहा जाता है ।
लक्षण / गुण - कृषि ,पशुपालन की विधिवत व्यवस्था का शुरुआत, समाज, स्थाई निवास प्रारंभ हुआ ( जब कृषि एक व्यवस्थित लेवल पर किए जाने लगा तो लोगों को स्थाई निवास की आवश्यकता पड़ने लगा ताकि वह अपने फसल की रक्षा कर सके और इससे स्थाई निवास प्रारंभ हुआ )
औजार - स्लेट के बने , हड्डियों के साथ-साथ स्लेट के हथियार, (होमो सेपियंस)
महत्वपूर्ण स्थल - ब्रुजहोम (कश्मीर) - गर्तवास , कब्र में मलिक के साथ कुत्ते का प्रमाण
● गुफ्फाकाराल (कश्मीर)
● चिरांद (बिहार)
● कोल्डीहवा (उत्तर प्रदेश)- चावल के प्रथम साक्ष्य प्राप्त हुए
खोज - पहिया ,कृषि , समाज
➤ मानव द्वारा प्रयोग में लाया गया पहला हथियार कुल्हाड़ी था
➤ पहले प्रयोग में लाया गया धातु तांबा था
(a) कुल्हाड़ी
(b) गँडासा
(c) चाकू
(d) कैंची
Ans : (a) पाषाण काल उस अवधि को संदर्भित करता है जब पत्थर का उपयोग उपकरण बनाने के लिये किया जाता था। इस काल को तीन चरणों में विभाजित किया गया है- पुरापाषाण काल (25 लाख ई.पू. से 10 हजार ई.पू.) , मध्यपाषाण काल (10 हजार ई.पू. से 4 हजार ई.पू.) नवपाषाण काल (4 हजार ई.पू. से 1 हजार ई.पू.)
पाषाण युग में काटने के लिए सामान्यतया प्रयुक्त उपकरण को कुल्हाड़ी कहा जाता था।
2. मनुष्य द्वारा, पहली बार, नियोलिथिक युग में, पालतू बनाया जाने वाला पशु था
(a) भेड़
(b) बैल
(c) कुत्ता
(d) बकरी
Ans. (c) : नव पाषाण काल (नियोलिथिक युग) में मानव ने सर्वप्रथम कुत्ते को पालतू पशु बनाया। पाषाण काल में आदमगढ़ तथा बुर्जहोम नामक स्थल से कुत्ते को पालतू बनाने के साक्ष्य मिले हैं। बुर्जहोम नामक स्थल से कब्र में मालिक के साथ कुत्ते को भी दफनाने का प्रमाण प्राप्त हुआ है।
3. 'नियोलिथिक' का अर्थ क्या है?
(a) पुरा-पाषाण काल
(b) मध्य-पाषाण काल
(c) नव-पाषाण काल
(d) वृद्धा अवस्था
Ans. (c) : पाषाण काल उस अवधि को संदर्भित करता है। जब पत्थर का उपयोग उपकरण बनाने के लिए किया जाता था। पाषाण काल को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पुरापाषाणकाल (Paleolithic Age) मध्यपाषाण काल (Mesolithic Age) नवपाषाण काल (Neolithic Age) नवपाषाण काल पाषाण काल का सबसे विकसित काल था। इसका समय लगभग 7000 वर्ष पूर्व माना जाता है।
👉👉 ये भी पढ़ें - Gk Quiz : एक लाठी की सुनो कहानी, छुपा है इसमें मीठा पानी
0 टिप्पणियाँ